{"_id":"5bab8af4867a557ece01ea30","slug":"81537968884-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसन पुल क्षतिग्रस्त, कुल्लू से मनाली आज पुल से न करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसन पुल क्षतिग्रस्त, कुल्लू से मनाली आज पुल से न करें सफर
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू से मनाली के लिए वीरवार को सफर करने से बचें। दिनभर रायसन पुल में जाम की स्थिति से परेशान होना पड़ेगा। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए रायसन पुल से मनाली से कुल्लू आ रहे इमरजेंसी वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। पुल से खाली वाहन को जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रायसन पुल पर पेश आ रही यातायात दिक्कतों से निपटने के लिए एक रिजर्व बुलाई गई है। वामतट मार्ग में सेउबाग के पास छरूडू में बही 300 मीटर सड़क को बहाल करने के लिए लोनिवि की मशीनरी दिन रात लगी हुई है। प्रशासन की ओर से इस सड़क को बहाल करने के लिए रात्रि के दौरान भी कार्य जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को डीसी यूनुस व एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने सड़क का जायजा लिया और वैकल्पिक तौर पर यातायात सुचारु रखने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन
वर्तमान समय में रायसन पुल की हालत बहुत खराब बताई जा रही है। पुल से खाली एलएमवी वाहन को भेजा जा रहा है। हालांकि पतलीकूहल व डोभी तक वाहन जा सकते हैं। प्रशासन का दावा है कि वीरवार को छुरडू से वामतट मार्ग बहाल होने पर वन वे यातायात शुरू कर दिया जाएगा। भुंतर पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां भी यातायात के लिए मैकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बाढ़ से सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में यातायात संचालन को लेकर हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को कुल्लू से मनाली वाहन में सफर करना सही नहीं होगा। वाहन चालक इस तरफ जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
रात को अखाड़ा से गुजरेंगे ट्रक
वामतट मार्ग बहाल होने पर ट्रकों को रात से अखाड़ा बाजार होकर भेजा जाएगा। इस संबंध में ट्रक यूनियन समेत अन्य से चर्चा की जाएगी। सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए रात्रि के दौरान अखाड़ा बाजार होकर ट्रकों को भेजने का निर्णय लिया गया है। भुंतर पुल क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों के लिए यहां से यातायात बंद है। हालांकि यातायात गड़सा रोड़ होकर डायवर्ट किया गया है। लेकिन यहां से ट्रकों की आवाजाही में मुश्किल होगी।