फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू शहर, मनाली-भुंतर में दुकानों में लटके रहे ताले

कुल्लू शहर, मनाली-भुंतर में दुकानों में लटके रहे ताले

Mon, 10 Sep 2018 07:13 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर, मनाली-भुंतर में दुकानों में लटके रहे ताले
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/। देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर किए भारत बंद का कुल्लू जिला में मिलाजुला असर देखने को मिला। कुल्लू शहर, भुंतर व मनाली में करीब 80 फीसदी दुकानें बंद रही। शहर के बाजारों में सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। बंजार के बाजार में बंद का असर नहीं दिखा। यहां अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली।
दिनभर बाजार बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कांग्रेस व सीपीआईएम ने जिला मुख्यालय में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया। जिला मुख्यालय में भारत बंद का असर पूर्ण रूप से नजर आया। अधिकतर दुकानें बंद रही। कांग्रेस ने ढालपुर से लोअर ढालपुर, सुल्तानपुर, अखाड़ा बाजार से रामशिला, हनुमानी बाग जिलाधीश कार्यालय होते हुए रोष प्रकट कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार को डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने राफेल घोटाले को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने कुल्लू भुंतर व्यापारियों का भारत बंद में सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान कुल्लू विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सूद, देवी सिंह पाल, डोला सिंह महंत, दिनेश सेन, राजेश सेठ, मनु शर्मा, चांद किशोर, पार्षद कुव्जा ठाकुर, पूजा शर्मा, राहुल बोध, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुख दास नैय्यर, सुख राम, दिग्विजय, पूर्ण ठाकुर, दीपक महंत, करुण बैराग महंत, रघवीर राणा, मनोज शर्मा, हेमा शर्मा, उर्मिला सूद, सूरत राम, लता शर्मा, मीरा राणा, जीवना शर्मा, इंद्रा ठाकुर, रेशम वर्मा, नीलम उपाध्याय, महावीर महंत, इंद्र देव, चित्रदेव, पंचायत समिति सदस्य तुले राम, महेश ठाकुर, तीखू राम, रंजीत महंत, गोपाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, संजय ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही शेर सिंह ठाकुर, विशाल महंत, जीवन ठाकुर, सुशील शर्मा, चंदे राम, नवनीत सूद, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने लोगों को ठगा : भुवनेश्वर
मनाली। मनाली में भी कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को ठगा है। लोगों से किए गए सारे वादे भाजपा पूरे नहीं कर पाई है। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी, हरिचंद शर्मा, शनाग पंचायत समिति गोकुल, मनाली शहरी कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वामपंथियों ने निकाली रैली, नारेबाजी की
कम्युनिस्ट पार्टी व अन्य वामपंथी पार्टियों ने सोमवार को सरकार की नीतियों व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल्लू शहर में एक रैली भी निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्टी के महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी कम करने के वादे से सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार बनने के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम दोगुना हुए हैं। केंद्र की गलत नीतियों के कारण रुपये में गिरावट आई है। इस दौरान कुल्लू ब्लॉक सचिव खेम चंद, बंजार ब्लॉक सचिव मोती राम कटवाल, भूप सिंह भंडारी, राजेश ठाकुर, सरचंद ठाकुर, अनिल कुमार, गोविंद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed