{"_id":"5b63582d4f1c1b572f8b7e2a","slug":"81533237293-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायन युक्त मैंथा तेल बेचने के आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायन युक्त मैंथा तेल बेचने के आरोपियों को पकड़ा
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। रसायन युक्त मेंथा तेल बेचने आए दो किसानों को दुकानदार ने पकड़ लिया। दुकान पर ही दुकानदार व किसानों के बीच मारपीट शुरू हो गईं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुकानदार सहित दोनों किसानों को कोतवाली ले आई। बाद में सभी का शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।
नगर के स्वार रामपुर मार्ग पर अजय सागर की मेंथा तेल खरीद फरोख्त की दुकान है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव हरनगला निवासी किसान पाती राम व गांव शिवपुरी निवासी किसान राजपाल उसकी दुकान पर आए और अपने खेत का तेल होने की बात कहते हुए बेच दिया। बाद में उसे ड्रम में डाल दिया। बाद में जांच में पता लगा कि तेल में केमिकल की मिलावट है। गुरुवार को वही किसान फिर से मेंथा तेल विजय की दुकान पर आए तो उनके तेल की जांच की गई। जिसमें केमिकल मिलावट की पुष्टि भी हो गई। दुकानदार ने किसानों से पिछले तेल का नुकसान भरने को कहा तो इसी बात पर गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार सहित दोनों किसानों को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने सभी का शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।