{"_id":"5b169ba34f1c1baf6e8b66b7","slug":"81528208291-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल टैंक में मरा हुआ बंदर बरामद, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल टैंक में मरा हुआ बंदर बरामद, ग्रामीणों में दहशत
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल टैंक में मरा हुआ बंदर बरामद
चार गांव के तीन हजार लोगों को होती है पेयजल सप्लाई
आईपीएच की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली उपमंडल की ग्राम पंचायत करजां के चार गांवों सजला, धमसू, करजां और गजां में पेयजल सप्लाई के लिए बने टैंक में मरा हुआ बंदर बरामद हुआ है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। 500 परिवारों को यह पानी सप्लाई होता है। हालांकि आईपीएच विभाग का दावा है कि जिस टैंक से मरा हुआ बंदर बरामद हुआ है उससे पेयजल सप्लाई नहीं दी जा रही थी।
मामला सामने आने से आईपीएच महकमे के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण इस मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही होना बता रहे हैं। ग्राम पंचायत करजां के प्रधान बलवीर राणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या हो रही थी लेकिन तैनात फीटर ने कोई ध्यान नहीं दिया। करजां पंचायत के चार गांवों के 3 हजार लोगों को पेयजल सप्लाई के लिए धमसू के जंगल में तीन टैंक बने हैं। दो टैंकों में पानी भर कर सप्लाई दी जाती है। अन्य टैंक फिल्टर टैंक है। जिसमें रेत भर जाने के कारण पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। टैंक से पानी सप्लाई कुछ दिनों से नहीं दी जा रही थी। जिसके चलते पानी की कमी चल रही थी। फिल्टर टैंक पर चारों ओर से जाली न लगाए जाने और छत न लगाए जाने के चलते यह बंदर टैंक में जा गिरा।
सजला निवासी पन्ना लाल कारदार, जगदीश वर्मा, राज कपूर, प्रेम लाल और कामनाथ, धमसू निवासी तेजू वर्मा और अमी चंद वर्मा, करजां पंचायत के सुरेश राणा, यशवंत राणा, गजां निवासी जैचंद डोगरा और पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिछले कई दिनों से टैंक में बंदर मरा हुआ पड़ा है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारी टैंक का निरीक्षण नहीं करते हैं।
विज्ञापन
एसडीओ आईपीएच मनाली अमित ने बताया कि जिस टैंक में बंदर मरा हुआ था, वह फिल्टर टैंक था। रेत भरने के चलते उस टैंक से पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही थी। मौका का दौरा किया गया है। जल्द टैंक के चारों ओर जाली लगाई जाएगी और छत भी लगाई जाएगी।