{"_id":"5aff02624f1c1b5c798b4efa","slug":"81526661730-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में खुलेंगे क्रिकेट कोचिंग के पांच सब सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में खुलेंगे क्रिकेट कोचिंग के पांच सब सेंटर
Updated Fri, 18 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देश के प्रमुख खेल क्रिकेट में भाग्य अजमाने वाले खिलाड़ियों के लिए एचपीसीए ने नई पहल की है। जिला कुल्लू में एचपीसीए की ओर से पांच सब कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोचिंग निदेशक एवं पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर ने कुल्लू जिला में खोले जाने वाले पांच सब कोचिंग सेंटरों के लिए पांच अलग-अगल जगहों का निरीक्षण किया।
उन्होंने हाथीथान, गड़सा, बिहाल, डोभी और मशगां के चिन्हित जगहों का निरीक्षण किया गया जिन्हें उपयुक्त पाया गया है। इस दौरान वह ढालपुर क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने ढालपुर कोचिंग अकादमी के बच्चों से मुलाकात की और क्रिकेट के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी जिलों में 70 कोचिंग सब सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए वह सभी जिला का दौरा कर चिन्हित जगहों का निरीक्षण कर रहे है। मंडी व कुल्लू में खुलने वाले क्रिकेट सब कोचिंग सेंटर 15-20 दिन में शुरू हो जाएंगे। इसका मकसद हिमाचल के ग्रामीणों इलाकों तक क्रिकेट को बढ़ावा देने है। इस मौके पर उनके साथ एचपीसीए के कोच कृष्ण मोहन, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, महासचिव शिव कपूर सहित जिला में चल रही क्रिकेट अकादमी के कोच और केडीसीए के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
जगह मिली तो कुल्लू में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम
कुल्लू। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोचिंग निदेशक एवं पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर ने कहा कि अगर जिला मुख्यालय कुल्लू के आसपास कहीं भी उपयुक्त जगह मिलती है तो क्रिकेट स्टेडियम को निर्माण किया जाएगा। क्रिकेट न केबल एक लोकप्रिय खेल है बल्कि व्यक्ति को भी फिट रखता है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू में क्रिकेट स्टेडियम के लिए तीन जगहों को देखा गया है। बल्ह पंचायत में जगह देखी गई है तो स्टेडियम के लिए भी उपयुक्त है लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।