{"_id":"5abce3b84f1c1bdb298b4830","slug":"81522328504-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मनाली के 50 फीसदी होटल जून तक पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मनाली के 50 फीसदी होटल जून तक पैक
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली के 50 फीसदी होटल जून तक पैक
देशभर के पर्यटकों ने शुरू की ऑन लाइन बुकिंग
मध्यम वर्ग होटलों के लिए भी बुकिंग का दौर जारी
रोशन ठाकुर
कुल्लू। पर्यटन सीजन के लिए कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं देश भर से पर्यटकों ने घाटी के सैर सपाटे के लिए ऑन लाइन बुकिंग अभी से आरंभ कर दी है। घाटी के 50 फीसदी होटल जून माह तक के लिए पूरी तरह से पैक हो गए हैं। वहीं मध्यम वर्ग के होटलों के लिए भी ऑन लाइन बुकिंग की प्रक्रिया का दौर जारी है। इन होटलों में 50 से 60 फीसदी तक बुकिंग हो गई है।
अभी रोहतांग दर्रा पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए नहीं खुला है बावजूद देशभर के पर्यटकों में अभी से उत्साह का माहौल है। रोहतांग खुलने पर ऑन लाइन बुकिंग में और भी इजाफा होगा जिसकी बुकिंग अब जुलाई माह के लिए की जाएगी। देश के मैदानी इलाकों में दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान के राहत पाने के लिए घाटी के पर्यटन स्थलों में धीरे-धीरे रौनक आने लगी है। सोलंगनाला, कोठी, मणिकर्ण, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर तथा तीर्थन घाटी में सैलानी का पहुंचना शुरू हो गया है।
इस संबंध में पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, देवेंद्र नेगी, मोहर ठाकुर, प्यारे लाल, देवी सिंह तथा प्रताप सिंह के अनुसार पूरी कुल्लू घाटी आगामी पर्यटन के लिए तैयार है। होटल में सैलानियों के आने के साथ ऑन लाइन बुकिंग चल रही है। बड़े होटल जून माह के लिए पैक हो गए हैं।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली के पंजीकृत करीब 700 होटलों में से 50 फीसदी होटल जून माह के लिए पूरी तरह से पैैक हो गए हैं। इसमें मध्यम वर्ग के होटलों, लॉज, होमस्टे में भी 50 प्रतिशत से अधिक ऑन लाइन बुकिंग हो गई है। जैसे ही रोहतांग दर्रा खुलेगा बुकिंग में और इजाफा होगा।