फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दो माह तक जिला मुख्यालय से कटेगा बाह्य सराज

दो माह तक जिला मुख्यालय से कटेगा बाह्य सराज

Fri, 08 Dec 2017 07:05 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
दो माह तक जिला मुख्यालय से कटेगा बाह्य सराज
टनल का निर्माण न होने से लोगों में रोष
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण दो माह तक मुख्यालय से कटेगा बाह्य सराज
जलोड़ी दर्रा के बंद होने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-305 बर्फबारी से बंद होने पर दो माह के लिए बाह्य सराज के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। जलोड़ी दर्रा में भारी बर्फबारी होने से जिला कुल्लू की 58 पंचायतों की जनता अलग-थलग हो जाएंगी। करीब दो माह तक विकास खंड आनी और निरमंड के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय में आने कामकाज को निपटाने के लिए वाया शिमला और करसोग होकर 300 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।

इस संबंध में टेक सिंह ठाकुर, विनय ठाकुर, गोपी ठाकुर, चमन राणा, प्रताप ठाकुर, रणवीर ठाकुर तथा लवनीश वर्मा का कहना है कि बाह्य सराज के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही टनल का निर्माण किया जाना चाहिए। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से न केवल बाह्य सराज के लोगों की परेशानी बढ़ेगी बल्कि रामपुर, शिमला, करसोग व किन्नौर की तरफ आवाजाही करने वालों की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एनएच-305 के सहायक अभिंयता अनिल राणा ने कहा कि बर्फबारी से निपटने के लिए एनएच अथॉरिटी ने कमर कस ली है। बर्फ हटाने के लिए सोझा में स्नोकट्टर और व्हील डोजर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed