{"_id":"5a2940e74f1c1bd9798c149e","slug":"81512653031-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की पत्नि के होटल की हुई निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की पत्नि के होटल की हुई निशानदेही
Updated Thu, 07 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की पत्नी के होटल की हुई निशानदेही
सरकारी भूमि पर होटल बनाने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के चौरी बिहाल के समीप वीरवार को एक होटल की निशानदेही की गई। होटल सरकारी भूमि पर बनाने का आरोप है। यह होटल एक पूर्व मंत्री की पत्नी का बताया जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेश के बाद वीरवार को एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू बीसी नेगी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार मनाली ने इसकी निशानदेही की है। निशानदेही टीम ने मौके की वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी की है। निशानदेही की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और इसको लेकर अब सेटलमेंट विभाग को लिखा गया है।
वहीं वीरवार शाम को एसडीएम मनाली एचआर बेरवा दिल्ली रवाना हो गए हैं जहां वह इसी मामले को लेकर शुक्रवार को वह दिल्ली में एनजीटी में अपना पक्ष रखेंगे। होटल के कुछ कोनों की निशानदेही करने में दिक्कत पेश आई है ऐसे में अब सेटलमेंट विभाग को लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम पर बनाए गए इस होटल के सरकारी भूमि पर बनाने का आरोप है। कंट्री एंड टाउन प्लानिंग द्वारा पास किए होटल के नक्शे से हट कर इसका निर्माण किया गया है और मामला अब एनजीटी में विचाराधीन है।