{"_id":"5a12d5a34f1c1b69678bcd5d","slug":"81511183779-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु आहार पर आशा वर्कर को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु आहार पर आशा वर्कर को किया गया जागरूक
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
तेगुबेहड में आशा वर्कर को किया गया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगूबेहड़ में आशा वर्कर के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य महकमे की ओर से आयोजित शिविर में विभाग के अधिकारियों ने उन्हें स्वास्थ्य आदि के कानूनी टिप्स भी दिए।
विभाग की जरी खंड की चिकित्सा अधिकारी नीना लाल ने बताया कि शिविर में आशा वर्कर को नवजात और छोटे शिशुओं के आहार, कुपोषण का मूल्यांकन, टीकाकरण की जानकारी दी गई। इसके अलावा सुरक्षित गर्भपात, परिवार नियोजन, प्रजनन मार्ग संक्रमण और यौन संक्रमण के बारे में भी आशा वर्कर को जागरूक किया गया।
बच्चों को स्तनपान करवाने के महत्व के अलावा मलेरिया और क्षय रोग के लक्षण तथा उपचार के बारे में भी अवगत करवाया। घरेलू हिंसा को रोकने के कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्टी, भुंतर और न्यूल के तहत आने वाली आशा वर्करों ने भाग लिया।