फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   संशोधित खबर

संशोधित खबर

Wed, 01 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर
bjp logo - फोटो : amarujala
केलांग (लाहौल स्पीति)। चुनाव प्रभारी डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने लाहौल स्पीति भाजपा का विजन डॉक्युमेंट जारी किया। सत्ता में आने पर भाजपा ने कई वायदे किए हैं। जनजातीय जिला में पर्यटन की दृष्टि से अहम माने जाने वाली हेली टैक्सी सेवा को भी भाजपा ने अपनी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया है। विजन डॉक्युमेंट में पर्यटन, स्वास्थ्य, दूरसंचार, विद्युत, सड़क समेत अन्य चीजों पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रजापति ने कहा कि हिमाचल भाजपा के साथ ही लाहौल स्पीति भाजपा ने अपना 13 सूत्री विजन डॉक्युमेंट जारी किया है। जिसमें अस्पतालों में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरना, घाटी में विंटर गेम्स को बढ़ावा देना, रोहतांग टनल के बाद घाटी में व्यवस्थित पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देना, विंटर टूरिज्म के लिए हेली टैक्सी शुरू करना, रोगटोंग और थिरोट बिजली परियोजनाओं का जीर्णोद्धार, मुद भावा सड़क का निर्माण करना, दूरसंचार नेटवर्क सुधारना, मणिकर्ण से रंगरीक को जोड़ने के लिए टनल निर्माण, स्पीति से सीधे लेह के लिए सड़क निर्माण, लाहौल-स्पीति में मार्केट यार्ड का निर्माण करवाना व अन्य शामिल है। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री शमशेर झेग, प्रकाश, मंडल अध्यक्ष नवांग उपासक, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा देवी, बीडीसी अध्यक्ष सुमिता, पूर्व जिला महामंत्री रिगजिन हायरपा और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष दोरजे उपासक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed