{"_id":"59e34c1d4f1c1b79548b773d","slug":"81508068381-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महादेव सड़क पर खूब हुई सियासत, नहीं हुई चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली महादेव सड़क पर खूब हुई सियासत, नहीं हुई चौड़ी
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली महादेव सड़क का नहीं हुआ विस्तार
आए दिन जाम की समस्या झेलने को मजबूर लोग
राजनीतिक दलों पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ सटे बिजली महादेव की सड़क दो दशकों से चौड़ी नहीं हो सकी है। लोगों का आरोप है कि दस साल से दोनों पार्टियों के नुमाइंदे इस मुद्दे पर केवल आश्वासन दे रहे हैं। जिससे जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। किसी भी सरकार ने संकरी सड़क के विस्तार की पहल नहीं की है। धार्मिक पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर देश-विदेश से हजारों सैलानी मनोरम स्थल और भोले नाथ के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में सड़क संकरी होने के कारण सैलानियों को अक्सर जाम से परेशान होना पड़ता है।
इस संबंध मेें घाटी के अमित कुमार, रोशन लाल, महेश शर्मा, खराहल पंचायत के पूर्व प्रधान चुनी लाल शर्मा, श्याम शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, अनिल शर्मा, चमन, दौलत और चुनी लाल आदि का कहना है कि सड़क के विस्तार की मांग कई दशकों से की जा रही है, लेकिन राजनीतिक नुमाइंदे इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सड़क के विस्तार के नाम पर दोनों सरकारों ने अभी तक कोरे आश्वासन ही दिए हैं। यहां हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
नग्गर-बिजली महादेव सड़क की भी अनदेखी
नग्गर बिजली महादेव सड़क का निर्माण तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी ने करवाया था। जो सीधी बिजली महादेव के मंदिर तक पहुंचती है। इस सड़क की आज वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इस ओर कोई राजनीतिक दल ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क की दशा का सुधारा जाए तो सैलानियों कई मनोरम स्थल इस रास्ते से देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
सड़क पर टारिंग का कार्य किया
बिजली महादेव सड़क पर टारिंग का कार्य किया है। जो स्थान खराब थे, उनको ठीक कर दिया गया है। इसके लिए गंभीरता से प्रयास जारी है। सड़क चौड़ी करने के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे। -महेश्वर सिंह, विधायक सदर कुल्लू
पर्यटन स्थल उभारने को गंभीर
कांग्रेस धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए गंभीर है। मिशन रिपीट होने पर बिजली महादेव पर्यटन स्थल के लिए बनी सड़कों पर काम किया जाएगा। -अरूण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव