फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं के हाथों में रहेगी पोलिंग बूथ की कमान

महिलाओं के हाथों में रहेगी पोलिंग बूथ की कमान

Sun, 15 Oct 2017 05:40 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के हाथों में रहेगी पोलिंग बूथ की कमान
कुल्लू में चुनाव सामग्री ले जाते कमऱ्चारी। - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां आरंभ कर ली हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर इस बार निर्वाचन विभाग ने नई पहल की है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू की चारों विधानसभा के शहरी क्षेत्र में दो ऐसे पोलिंग स्थापित किए जाएंगे। जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी। इन पोलिंग बूथ पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति रहेगी। चुनावों के दौरान लगने वाली ड्यूटी के लिए यहां पर महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला की मनाली, कुल्लू, आनी और बंजार विधानसभा क्षेत्र में कुल 8 पोलिंग बूथ होंगे। जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। पहली बार जिला में इस प्रकार का प्रयास किया गया है। इससे पहले पोलिंग बूथ पर महिला कर्मचारियों की नियुक्ति संयुक्त रूप से पुरुष अधिकारियों के साथ होती थी, लेकिन पोलिंग बूथ का सारा जिम्मा महिलाओं के हाथों में रहेगा। पोलिंग बूथ पर नियुक्त होने वाले स्टाफ में महिला कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। वहीं प्रशासन के इस सराहनीय कदम को लोगों ने सराहा है।
विज्ञापन

महिलाओं के मुताबिक महिला शक्तिकरण की दिशा में ऐसे प्रयास होने चाहिए। वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त युनूस ने बताया कि जिला के हर विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में दो-दो ऐसे पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी। पोलिंग बूथ पर सारा स्टाफ महिलाओं का नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस फीसदी आदर्श मतदान केंद्र
जिला के हर विधानसभा क्षेेत्र में तीस फीसदी आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित होंगे। आदर्श मतदान केंद्र में वेव कास्टिंग की सुविधा रहेगी। ऑनलाइन यहां पर होने वाली गतिविधियों की पूरी देख सकेंगे। वेव कास्टिंग के माध्यम से पोलिंग बूथ की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed