{"_id":"599860ed4f1c1b3d398b46a0","slug":"81503158509-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री के औचक निरीक्षक से मचा हड़कंप
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज ने शनिवार को मनाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जगतसुख आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया। इसके अलावा उन्होंने दारूल उल नामक अनाथालय का निरीक्षण भी किया।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार बच्चों को लेकर काफी गंभीर हो गई है। सरकार के निर्देशों के चलते ही मंत्री ने उक्त स्थानों पर साफ-सफाई, स्वच्छता और मैस में खाने की गुणवता के बारे में जांचा। इसके बाद उन्होंने मनाली सर्किट हाउस में सीडीपीओ, डीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्वच्छता के प्रति गंभीरता रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि वे सुंदरनगर में दलित समुदाय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची हैं। इन दिनों पहाड़ दरकने से हिमाचल की सड़कें टूटने से यातायात बाधित होने की आशंका बढ़ने लगी है। लिहाजा एहतियात के तौर पर वे एक दिन पहले ही हिमाचल पहुंच गई हैं। मनाली के एसडीएम हेमराज बेरवा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से भुंतर पहुंची।