{"_id":"598f2e154f1c1b96558b45c5","slug":"81502555669-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करूणामूलक आधार पर नौकरी मामलों को दी जाए स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करूणामूलक आधार पर नौकरी मामलों को दी जाए स्वीकृति
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की मासिक बैठक में सभी पात्र आश्रितों को करूणामूलक आधार पर मिलने वाली नौकरी के मामलों को तुरंत स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ ने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अतिरिक्त पेंशन संबंधी मामले पर जो सूचना मंत्रीमंडल ने मांगी है उसे वित्त सचिव से मुहैया कर अगली मंत्रीमंडल की बैठक में उसकी स्वीकृति दिलाई जाए। पेंशनरों ने प्रदेश मुख्य सचिव से आग्रह किया कि मंत्रीमंडल की ओर से गठित कमेटी की जल्द बैठक बुलाकर एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान किया जाए। प्रदेश में बिजली बोर्ड अध्यक्ष बिजली बिल पर उपभोक्ताओं को 50 फीसदी अनुदान दें। मीटर रेंट और सर्विस चार्जिज प्रतिमाह लेना बंद किया जाए।
पेंशनर्स संघ ने आईपीएच विभाग से दो टूक कहा है कि जिला कुल्लू में डिजिटल मीटर लगाना बंद किया जाए। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों के कई पद खाली चल रहे हैं। जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के खाली पदों को जल्द भरा जाए। पेंशनर्स संघ ने उपायुक्त युनूस से संघ के साथ बैठक करने का भी आग्रह किया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा, उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, सचिव अशोक शर्मा, जिला महासचिव नौमी राम, जिला वित्त सचिव रूपचंद ठाकुर, जिला प्रधान प्रेमचंद, माधो कैलाश शर्मा, सुदन सिंह ठाकुर, टिकम राम, ज्ञानचंद, अरूण शर्मा, टिकी देवी, पिंकी देवी, हेमचंद, भीमचंद, जगदीश भारद्वाज, जगत राम, हिरेद राम, चन्ने राम ठाकुर, ओमप्रकाश वर्मा, रूमा भारद्वाज, महासचिव अमर भारती और ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।