फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छरूडू में जान जोखिम में डालकर सफर

छरूडू में जान जोखिम में डालकर सफर

Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
छरूडू में जान जोखिम में डालकर सफर
DEMO PIC

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग छरूडू में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लोग यहां पर जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकाल रहे हैं। बारिश के चलते पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। ऐसे में यहां पर बड़ा हादसा भी हो सकता है।

समस्या को देखते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने प्रशासन से समस्या का हल निकालने की गुहार लगाई है। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिवालय सदस्य गोविंद भंडारी ने कहा कि वर्ष 2018 में ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते छरूडू में सड़क 200 मीटर बह गई थी। इसके बाद पहाड़ी को काटकर लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक मार्ग तैयार किया। लेकिन पहाड़ी में पानी के रिसाव के चलते यहां दलदल बना हुआ है। लगातार भूस्खलन के कारण यहां बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले भी यहां भूस्खलन के कारण दर्जनों मजदूर मलबे में दबकर मर गए थे। अब फिर वही स्थिति है। लेफ्ट बैंक से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी निरंतर होती है। इससे पहले कोई हादसा पेश आए तो समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। अगर लोक निर्माण ने मामले पर गौर नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed