फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विंटर कार्निवाल में हजारों बच्चे गाएंगे बंदे मातरम

विंटर कार्निवाल में हजारों बच्चे गाएंगे बंदे मातरम

Thu, 27 Dec 2018 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में हजारों बच्चे गाएंगे बंदे मातरम
विंटर कार्निवाल में हजारों बच्चे गाएंगे वंदे मातरम
विज्ञापन

कार्निवाल के पहले दिन दो जनवरी होगा कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली में दो से छह जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में हजारों स्कूली बच्चे वंदे मातरम गाएंगे। इसे लेकर वीरवार को स्कूली बच्चों की ओर से मनाली के माल रोड पर वंदे मातरम गाने की रिहर्सल की गई। इस मौके पर विंटर कार्निवाल मनाली के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन घरसंगी भी मौजूद रहे। विंटर कार्निवाल में यह पहला अवसर है जब तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चे एक साथ वंदे मातरम गाएंगे। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनाली, सरस्वती विद्या मंदिर मनाली, डीएवी स्कूल मनाली सहित कई सरकारी और निजी स्कूलों विद्यार्थी और एनएसएस के स्वयंसेवी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वीरवार को हुई रिसर्हल में भी मनाली के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बंदे मातरम गाया। एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि विंटर कार्निवाल के आयोजन भव्य होगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed