फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में नहीं दिखा बंद का असर, खुले रहे बाजार

कुल्लू में नहीं दिखा बंद का असर, खुले रहे बाजार

Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में नहीं दिखा बंद का असर, खुले रहे बाजार
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सामान्य वर्ग कल्याण मंच की ओर से हिमाचल में बुलाए गए बंद का कुल्लू में असर देखने को नहीं मिला। कुल्लू, भुंतर, मनाली के बाजार दिनभर खुले रहे। दुकानदारों ने रोजाना की तरह सुबह ही दुकानें खोल दी थी। हालांकि सामान्य वर्ग कल्याण मंच ने कुल्लू में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

राजपूत संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण किया जाए। आजादी के बाद आरक्षित वर्गों को आरक्षण का प्रावधान सिर्फ दस साल के लिए किया गया था। लेकिन सरकारों ने वोट की राजनीति के लिए आरक्षण को अभी तक समाप्त नहीं किया है। आरक्षण का असली हकदार आर्थिक रूप से पिछड़ा व्यक्ति है। वह किसी भी वर्ग से हो सकता है। एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट की ओर से कुछ संशोधन सहित धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन किया था। इसमें जांच के बाद गिरफ्तारी का प्रावधान था। लेकिन सरकार ने इस फैसले को पलटकर एक्ट को फिर से बहाल कर दिया। इसका सामान्य वर्ग कल्याण मंच विरोध करता है। केंद्र सरकार ने एक्ट में संशोधन कर सामान्य वर्ग के साथ छल किया है। प्रदर्शन में ब्राह्मण जन कल्याण सभा अध्यक्ष खेमराज शर्मा, देवराज शर्मा, लीला गोपाल शर्मा, राजपूत संघ के उपाध्यक्ष शेर सिंह राणा, हीरा लाल, महासचिव हीरालाल ठाकुर, सूद सभा के सह संयोजक राजेंद्र सूद, सामान्य वर्ग कल्याण मंच अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed