{"_id":"5b0d7c584f1c1bb06e8b52e6","slug":"71527610456-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसन छाटनसेरी में पुल का मलबा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसन छाटनसेरी में पुल का मलबा गिरा
Updated Tue, 29 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायसन छाटनसेरी में पुल का मलबा गिरा
मनाली/कुल्लू। रायसन छाटनसेरी में फोरलेन निर्माण के चलते नेशनल हाईवे पर बन रहे पुल की शटरिंग हिलने के चलते आरसीसी डालते समय पुल का सारा मलबा गिर गया। इसके ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन पुल निर्माण में देरी होने से यहां लगने वाले जाम का सिलसिला आने वाले कई दिनों तक सहन करना होगा। स्थानीय निवासी सतपाल नेगी, प्रदीप, छोपेल, रामलाल, अमन, लालचंद चंद्रवीर, रमेश और पूर्णदेव ने कहा कि पुल की कंकरीट पूरी होने ही वाली थी कि सारा मलबा गिर गया। इस पुल का कार्य करीब एक साल से चल रहा था लेकिन इस कार्य को सबलेट करने के चलते कई ठेकेदार बदले गए लेकिन काम पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। पुल के पास से बैंची समेत कुल्लू-मनाली को सड़क जाती है। फोरलेन निर्माण के लिए पुराने पुल को उखाड़े अरसा बीत गया है। सिर्फ एक ओर की पुली बनी है। सिंगल लेन होने के चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। उनका कहना है कि पुल बनने से पहले ही धराशाही हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और प्रशासन से एनएच के कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया है।