फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पहली बार स्नो कट्टर से बहाल होगा जलोड़ी दर्रा

पहली बार स्नो कट्टर से बहाल होगा जलोड़ी दर्रा

Sat, 16 Dec 2017 06:57 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
पहली बार स्नो कट्टर से बहाल होगा जलोड़ी दर्रा
पहली बार स्नो कट्टर से बहाल होगा जलोड़ी दर्रा
विज्ञापन

मौसम ने साथ दिया तो दो दिन बाद खुलेगा एनएच-305
अथॉरिटी ने दो दिन में तीन किलोमीटर से हटाई बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा होकर बाह्य सराज को जोड़ने वाले नेशनल हाईवेे-305 को बहाल करने का कार्य नेशनल अथॉरिटी ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि पहले दर्रा से 18 दिसंबर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करना था, लेकिन मौसम के खुलते ही अथॉरिटी ने स्नो कट्टर व व्हील डोजर से बर्फ हटाने का कार्य तेज कर दिया है। एनएच की मशीनरी ने दो दिनों के भीतर करीब तीन किलोमीटर से बर्फ की चादर हटा दी है। आने वाले दिनों में मौसम ने साथ दिया तो दर्रा दो दिन बाद खुल जाने का दावा किया जा रहा है।
शनिवार को एनएच अथॉरिटी की मशीनरी ने युद्धस्तर पर सोझा से लेकर बर्फ हटाने का शुरू किया। पहली बार स्नो कट्टर से बर्फ हटाने से जहां जलोड़ी दर्रा कम समय में खुलेगा। वहीं बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी को राहत मिलेगी। शनिवार को एनएच-305 के सहायक अभियंता अनिल राणा ने मौके पर जाकर जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ सुपरवाइजर ईश्वर ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल राणा ने कहा कि लोगों को पेश आ रही समस्या को देखते हुए जलोड़ी दर्रा को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। दो दिनों में लगभग तीन किलोमीटर से बर्फ हटाई है। मौसम साफ रहा तो दो दिन में दर्रा तक बर्फ हटा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जलोड़ी दर्रा में हुई 45 सेंटीमीटर बर्फबारी से हाईवे-305 पर यातायात बंद हो गया है और एचआरटीसी की बसों को सोझा तक ही भेजा रहा है। जिसे जिला मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed