फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी पुलिस

गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी पुलिस

Sun, 20 Aug 2017 09:20 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
बाशिंग (कुल्लू)। जनता के बीच विश्वास को बरकरार रखने के लिए हिमाचल पुलिस के अधिकारी पुन: सक्रियता से गांव-गांव पहुंचेंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। एसपी खुद ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके साथ संपर्क बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल्लू पहुंचे हिमाचल पुलिस मध्य जोन मंडी के आईजी अजय कुमार यादव ने अमर उजाला से कहा कि पुलिस के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस की सहायता के लिए भी जनता को आगे आना चाहिए। जनता को जागरूक और संवाद बनाए रखने के लिए ही एसपी को ग्रामीण क्षेत्रों को जाने के लिए आदेश दिए गए हैं। इससे पुलिस को भविष्य में भी सहायता मिलेगी। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कम करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। टैक्सी, बस और ट्रक ऑपरेटरों के साथ सभी एसपी को बैठक करने के लिए कहा गया है और जागरूकता के लिए पंफ्लेटस समेत अन्य सामग्री बांटी जा रही है, जिसमें हादसों से बचने को लेकर टिप्स बताए गए हैं। ब्लैक स्पॉट्स को भी चिहिन्त कर संबंधित विभागों के ध्यान में लाया जा रहा है। कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। पुलिस का मकसद सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। इसके लिए पुलिस बखूबी से ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। कहा कि रेंज के अधीन आने वाले सभी एसपी को रात्रि गश्त बढ़ाने समेत वैज्ञानिक तरीके से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। भांग उखाड़ो अभियान का उद्देश्य मात्र भांग उखाडना ही नहीं बल्कि जागरूकता लाना है। जिसका काफी हद तक असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
नफरी संशोधन को किया पत्राचार
थानों व चौकियों में कम नफरी होने के प्रश्न पर आईजी अजय कुमार यादव ने कहा कि नफरी में संशोधन के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। कहा कि किसी भी केस में जांच में देरी के लिए कई पहलू हो सकते हैं। जांच में पुलिस की ओर से कभी कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed