{"_id":"68a9f8a6f49bc024a10e5ef0","slug":"7-new-polling-stations-will-be-built-in-manali-vidhansabha-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155332-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली विस में बनेंगे 7 नए मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली विस में बनेंगे 7 नए मतदान केंद्र
Sat, 23 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त के कार्यालय में हुई बैठक में मनाली विधानसभा क्षेत्र से 7 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने और एक मतदान केंद्र को शिफ्ट करने का प्रस्ताव मिला है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में एक नए मतदान केंद्र निर्माण का प्रस्ताव आया है। इसी तरह बंजार विधानसभा क्षेत्र से एक नए मतदान केंद्र को खोलने तथा एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने का प्रस्ताव है। आनी विधानसभा क्षेत्र से भी एक नए मतदान केंद्र का निर्माण का प्रस्ताव आया है। इस दौरान मतदान केंद्र निर्माण, मतदान केंद्र के भवन और मतदान केंद्र को शिफ्ट करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद