{"_id":"62223fafa606b9220f715955","slug":"6500-employees-got-gift-in-the-district-kullu-news-sml401520776","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6500 कर्मचारियों को मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6500 कर्मचारियों को मिली सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चुनावी साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। इसमें जिला कुल्लू के भी करीब 6500 सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट में कर्मचारियों के मानदेय में 900 रुपये की वृद्धि की है।
सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों की करीब 2200 कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इसका लाभ मिला है। इसके अलावा मिड-डे मील के 1562 वर्करों, 600 आशा वर्करों सहित 110 एसएमसी, 213 वाटर कैरियर, 80 आईटी कर्मचारी, 200 जलरक्षक के अलावा 80 पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर व मल्टी पर्पज को लाभ होगा। जिला कुल्लू की लगभग 100 सिलाई अध्यापकों को भी 900 रुपये की वेतन वृद्धि के साथ मानदेय मिलेगा। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपये, आशा वर्कर्स को 4700 रुपये प्रतिमाह, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये, मिड-डे मील वर्कर्स को 3500 रुपये, शिक्षा विभाग के वाटर कैरियर को 3900 रुपये व जलरक्षक को 4500 रुपये मिलेंगे।
मल्टी पर्पज वर्कर्स को मिलेगा 3900 मानदेय
जलशक्ति विभाग के मल्टी पर्पज वर्कर्स को 3900 रुपये मिलेंगे। पैरा फिटर और पंप ऑपरेटर को 5550 रुपये, पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये, राजस्व चौकीदार को 5000 रुपये, राजस्व लंबरदार को 3200 रुपये मिलेंगे। एसएमसी शिक्षकों और आईटी अध्यापकों का मानदेय 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा हुई है। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशु गोयल ने बताया जिले के करीब 6500 कर्मचारियों को बजट में मानदेय वृद्धि का लाभ होगा।