{"_id":"5c61a92ebdec224b6317b69d","slug":"61549904174-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिनो गांव में लामा छत से गिरा,रीढ़ की हड्डी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिनो गांव में लामा छत से गिरा,रीढ़ की हड्डी जख्मी
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से महिला बेसुध; छत
से गिरा लामा, रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर
प्रशासन आपातकालीन उड़ान के लिए सरकार को भेजा मेल
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/कोकसर लाहौल-स्पीति। लाहौल घाटी में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। बर्फ के रेगिस्तान में कैद जनजातीय लोगों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। मयाड़ में एक महिला को दिल दौरा पड़ने के बाद बेसुध पड़ी है, वहीं सोमवार को एक 83 वर्षीय लामा छत से गिर गया है। बताया जा रहा है कि घटना में लामा की रीढ़ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई है। लिहाजा, वे हिल भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि परिजनों ने गेमूर गोंपा के मुख्य लामा को रेस्क्यू करने के लिए निजी चॉपर कंपनी से बात की, लेकिन बात नहीं बन पाई। हालात को देखते हुए एसडीएम सुभाष गौतम ने जीएडी और टीडी को रेडियो मैसेज और मेल कर किलाड़ की उड़ान से बुजुर्ग को लिफ्ट करने की अपील की है। बुजुर्ग तोद वैली के तिनो गांव का रहने वाला है, जबकि पूरा इलाका बर्फबारी के कारण कटा हुआ है। तिनो गांव से बुजुर्ग को अब पालकी में उठा कर 10 किमी दूर स्तींगरी हेलीपैड पहुंचाना होगा। बर्फबारी के बीच लोगों को तिनो से स्तींगरी पहुंचने में करीब पांच घंटे का वक्त लगेगा, जबकि रास्ते में हिमखंड खिसकने का भी खतरा लगातार बना रहेगा। सोमवार को किलाड़ की उड़ान मौसम खराब होने कारण सिस्सू के आसपास से बीच रास्ते से वापस भुंतर लौट गई। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को स्तींगरी हेलीपैड से लिफ्ट करने के लिए जीएडी और टीडी को मेल किया गया है। उम्मीद है कि मंगलवार को इस बुजुर्ग मरीज के साथ टिंगरेट की महिला मरीज को भी किलाड़ की उड़ान से रेस्क्यू किया जाएगा।