{"_id":"5c18f817bdec2256f5337a52","slug":"61545140247-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाणा गांव में शव का रास्ता रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाणा गांव में शव का रास्ता रोकने पर हंगामा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नग्गर ब्लॉक के तहत आने वाले जाणा गांव में शव का रास्ता रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं शव को खेतों की बजाय मुख्य रास्ते से जाने पर दो गुटों में धक्कामुक्की भी हुई। काफी देर तक गांव में माहौल गरमाया रहा। ऐसे में शव करीब आधा घंटे तक रास्ते में ही रुका रहा। आखिर में दोनों पक्षों में सुलह के बाद मामला शांत हुआ। सोशल मीडिया पर भी मामला गरमाया रहा।
मामला बीते सोमवार का है। जाणा के बरयाण में एक महिला की मौत हो गई। शव को जियाण से होकर ले जाना था। जब शव को ले जाने की तैयारी हुई तो जियाणके लोगों ने शव को गांव से लेकर जाने के लिए मना कर दिया। महिलाएं व पुरुषों ने रास्ते की घेराबंदी कर दी। इस बीच जैसे ही शव को रास्ते पर लाया गया तो उसे रोका गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच खूब धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि पुलिस को भी मौके पर पर बुलाया गया था। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गांव वालों ने आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया। बताया जा रहा है गांव में शव को खेतों से होकर ले जाया जाता है। इस बार जिस घर में महिला की मौत हुई थी, उन्होंने तय किया कि वह खेतों से नहीं, बल्कि मुख्य रास्ते से होकर शव ले जाएंगे। ऐसे में कई लोगों ने अपने क्षेत्र से शव ले जाने का विरोध किया। इसके बाद मामला गरमा गया और करीब आधा घंटे तक शव रास्ते में ही रुका रहा। उधर, ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान श्याम लाल ने कहा कि शव के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसे बाद में गांव के लोगों ने आपसी सहमति से सुलझा लिया है। उधर, पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दयाराम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से स्थानीय प्रधान ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था।