{"_id":"5bfbf07bbdec2241c31d199b","slug":"61543237755-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार के लालच में आया चरस आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार के लालच में आया चरस आरोपी
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के मलाणा स्थित बुर्जीमोड़ में चरस की खेप के साथ पकड़ा गया युवक दस हजार रुपये की लालच में आ गया। युवक चरस को मलाणा गांव से एक नेपाली से लाया था, उसे जरी के साथ बगियांदा तक पहुंचाना था। इसके लिए नेपाली ने युवक से दस हजार रुपये की डील की थी। लेकिन इस दौरान युवक जरी पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवक को कुल्लू की अदालत में पेश किया है। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के बाद जरी पुलिस नेपाली की तलाश कर रही है। जरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चिंत राम ने कहा कि युवक को मलाणा में एक नेपाली ने एक किलो 561 ग्राम चरस को पार्वती नदी को पार करते हुए बगियांदा तक पहुंचाने को कहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस नेपाली की तलाश में जुट गई है।