फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवताओं के सामने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

देवताओं के सामने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 18 Nov 2018 06:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
देवताओं के सामने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के गांव शिम में माता काली ओड़ी के नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा रविवार को देवविधि से हुई। ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवताओं की उपस्थिति में मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसमें घाटी के एक दर्जन देवी-देवताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया। इससे पहले शनिवार को माता काली ओड़ी तीर्थ स्थल वशिष्ठ से स्नान कर अपने देवालय पहुंची।

नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा में माता काली ओड़ी के अलावा दुआड़ा के विष्णु, जुआणी के देवता जुआणी महादेव, झकड़ी की माता फुंगनी, शिरढ़ के कालिया नाग, कालिया नाग कराल, माता ज्वाला फोजल, शिम के देवता थान, देवता पशाकोट शेलढी, देवता वीर नाथ बंदरोल, माता भरथा गलछेत आदि पहुंचे। इस दौरान देवी-देवताओं का भव्य मिलन हुआ। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता काली ओड़ी के कारदार जयचंद सूद, पुजारी अमर सिंह ने कहा कि रविवार को माता काली ओड़ी के नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रतिष्ठा में एक दर्जन देवी-देवता भी शामिल हुए। प्रतिष्ठा के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। देवी-देवताओं की उपस्थिति से पूरा माहौल देवमय हो गया। प्रतिष्ठा में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। कहा कि माता के नवनिर्मित भंडार की प्रतिष्ठा संपन्न होने को लेकर हारियानों में खुशी है। इस दौरान देवता के साथ आए हुए देवलुओं की माता काली ओड़ी के हारियानों ने खूब खातिरदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed