{"_id":"5bae229e867a557f624a0997","slug":"61538138782-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब होने पर कुल्लू में फिर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खराब होने पर कुल्लू में फिर अलर्ट जारी
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मौसम के खराब रुख को देखते हुए कुल्लू जिले में एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। शुक्रवार दोपहर बाद से घाटी में बारिश के साथ पहाड़ों में बर्फ होने से कड़ाके की ठंड नेे दस्तक दे दी है।
एक हफ्ते पहले घाटी में हुई भारी बारिश के कारण पहले ही घाटी का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। ऐसे में एचआरटीसी कुल्लू ने भी बारिश को देखते हुए अपने सभी चालकों-परिचालकों को बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने को कहा है। कच्ची सड़क पर बसों को न ले जाने की हिदायत दी है। जिले में पहले से ही एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार है। इसको देखते हुए सभी जिलावासी विशेष एहतियात बरतें और नदी-नालों के नजदीक न जाएं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लकड़ी पकड़ने की कोशिश या बेवजह नदी किनारे जाने से बाढ़ के पानी व मलबे में फंस सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की कोशिश करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। उपायुक्त ने जिला के ऊपरी क्षेत्रों के लोगों और ट्रैकरों से भी खराब मौसम में ऊंचे पहाड़ों की ओर न जाने की अपील की है।