फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सहभागिता आपकी और हमारी के आने लगे सकारात्मक परिणाम

सहभागिता आपकी और हमारी के आने लगे सकारात्मक परिणाम

Wed, 04 Apr 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सहभागिता आपकी और हमारी के आने लगे सकारात्मक परिणाम
महिला मंडलों ने रेव पार्टी
विज्ञापन

के खिलाफ खोला मोर्चा
सहभागिता आपकी और हमारी के आने लगे सकारात्मक परिणाम
24 से 60 सदस्य तक पहुंची संख्या, प्रोजेक्ट से जुड़ने लगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री की पहल सहभागिता आपकी और हमारी प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। इस अभियान के तहत अब पुलिस को इलाके की सूचनाएं भी मिलने लगी हैं। प्रोजेक्ट के परिणाम आने पर अब कुल्लू पुलिस इस अभियान को व्यापक स्तर पर छेड़ेगी।
देश-दुनिया में नशे के लिए बदनाम हो चुके कसोल की छवि सुधारने के लिए अब पुलिस के साथ महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। कसोल में रेव पार्टी के खिलाफ महिला मंडल ने भी मोर्चा खोल दिया है। देश-दुनिया में इलाके की बिगड़ती छवि को देखते हुए महिलाओं ने रेव पार्टी न करने की चेतावनी दी है। वर्तमान में पार्वती घाटी नशे के लिए बदनाम हो रखी है। यहां बाहरी राज्यों से युवा नशे को लेकर भारी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन अब महिलाएं इसे गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस के ग्रामीणों के बीच सक्रियता से अब समाज में बदलाव आने लगा है। पुलिस को भी ग्रामीणों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

24 सदस्यों से शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 60 सदस्यों की टीम बन गई है जो कि अभियान के तहत जागरूकता फैला रहे हैं। जागरूकता के माध्यम से ही कुल्लू पुलिस समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की कोशिश कर रही है। वहीं, नशे का कारोबार में संलिप्त लोगों का भी सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की जा रही है। खुद एसपी शालिनी अग्निहोत्री इस प्रोजेक्ट की कमान संभाले हुए हैं और लोगों के बीच भी जागरूकता लाने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सहभागिता आपकी और हमारी के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। लोगों के सहयोग से नशे समेत अन्य चीजों का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकता है।


शिक्षक व अभिभावक बच्चों पर रखें निगरानी
कुल्लू जिला में हाल ही में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसे एसपी शालिनी ने भी गंभीरता से लिया और चिंता जाहिर की है। उन्होंने सभी अभिभावकों व शिक्षकों से आग्रह किया है कि बच्चों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उनकी काउंसलिंग करें। मोबाइल पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed