{"_id":"5abce3b44f1c1b5c2a8b48a9","slug":"61522328500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पंचायतों को लिखे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पंचायतों को लिखे पत्र
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
नशा माफिया पर शिकंजा कसने
के लिए पंचायतों को लिखे पत्र
सहभागिता हमारी और आपकी अभियान के तहत एसपी की पहल
असामाजिक तत्वों को समाज से अलग करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नशा माफिया के विरुद्घ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रोजाना पुलिस चरस के काले कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अब कुल्लू पुलिस ने नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पंचायतों को भी पत्र लिखे हैं। जिसमें सहभागिता हमारी और आपकी अभियान के तहत एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पहल करते हुए सहयोग मांगा है।
पत्र के माध्यम के माध्यम से एसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए अपील की है कि नशा बेचने, उगाने या इसे बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों को समाज से अलग करें और आम बोल चाल में उन्हें एहसास करवाएं कि वह गलत कार्य में लीन हैं। नशे की गिरफ्त में कैद लोगों को आजाद करवाने में सभी सहयोग करें। पत्र के माध्यम से उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेवारियों को भी याद दिलवाया है। जिसमें बताया है कि नशे की खेती व व्यवसाय की जानकारी देना ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की कानूनी, सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है। पंचायती राज कानून के तहत ऐसा न करने वालों को पद से निष्कासित भी किया जा सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि टीम व कार्यक्रम केे हर संभव सहयोग दें और लोगों को जागरूक कर अपना कर्त्तव्य निभाएं। कुल्लू जिला को प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र बन पाएं और धूमिल होती हुई नशे की छवि से बाहर निकालें।
इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सहभागिता हमारी और आपकी में सभी सहभागिता अनिवार्य है। पंचायत प्रतिनिधियों को पत्राचार कर सहयोग मांगा है। कुछ पंचायतों से बेहतरीन सहयोग मिल रहा है। जबकि कुछ की सहभागिता अब कम आंकी जा रही है।