फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : गोविंद ठाकुर

संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : गोविंद ठाकुर

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : गोविंद ठाकुर
मनाली (कुल्लू)। मनाली मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में जुट जाएं। बूथ स्तर के सभी विस्तारक घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से अवगत करवाएं। बैठक की अध्यक्षता मनाली मंडल भाजपा अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने की।
विज्ञापन

विधायक गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को मनाली में आयोजित मनाली मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ विस्तारक लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए भाजपा की नीतियों से अवगत करवाए। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। लोग सरकार बदलने का मन बना चुके है और बीजेपी की सरकार बनाने को उत्सुक है। कांग्रेस सरकार ने मनाली की अनदेखी की है। जिसका जवाब मनाली की जनता विधानसभा चुनाव में देगी। 23 जुलाई को मनाली के राम बाग में दलित स्वाभिमान समारोह आयोजित हो रहा है। जिसमें पांच हजार से अधिक बीजेपी के कार्यकर्ता मनुरंग शाला में एकत्रित होंगे। मनाली मंडल भाजपा अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि विस्तारक योजना के तहत सभी विस्तारकों को दिये गये बूथों पर जाकर लोगों को जागरूक करें। विस्तारकों के साथ बूथ अध्यक्ष, पना प्रमुख और बीएलए भी सहयोग दें। विस्तारकों को कम से कम सात दिन तक जनसंपर्क करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में विस्तारक सुरेश शर्मा, जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, बीपेजी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चमन कपूर, मीडिया प्रभारी पूर्ण ठाकुर, जिला भाजपा महांमत्री बालमुंकुद राणा, मनाली मंडल महामंत्री ठाकर दास, प्रदेश एससी मोर्चा सदस्य हुक्म राम, केशव धीमान, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कारवां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed