फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ब्लास्ट कर हटेंगी छिंजरा गांव की चट्टानें

ब्लास्ट कर हटेंगी छिंजरा गांव की चट्टानें

Tue, 02 Apr 2019 09:50 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट कर हटेंगी छिंजरा गांव की चट्टानें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी के छिंजरा गांव के लिए खतरा बनी पहाड़ी की चट्टानों को ब्लास्ट से हटाया जाएगा। मौके का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम कुल्लू ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब लोनिवि ब्लास्ट का काम शुरू करने से पहले ग्रामीणों से शपथ पत्र लेने की प्रक्रिया में जुट गया है।

ब्लास्टिंग से गांव के घरों को पहुंचने वाले नुकसान से पहले सभी लोगों से शपथ पत्र लिए जा रहे है, ताकि नुकसान होने पर कोई किसी तरह का क्लेम न कर सके। इस प्रक्रिया के दौरान गांव को खाली करवाया जाएगा। पिछले दिनों छिंजरा गांव के साथ सटी पहाड़ी से गांव की ओर पत्थर गिर रहे थे, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। इसको लेकर ग्रामीण डीसी कुल्लू से मिले थे और एसडीएम कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा की अगुवाई में मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम कुल्लू को सौंपी। ऐसे में अब रिपोर्ट के आधार पर ही ग्रामीणों के लिए खतरा बनी चट्टानों को ब्लास्ट के जरिए हटाया जाएगा। उधर, एसडीएम कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि खतरा बनी चट्टानों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इस काम को कैसे करना है इसके लिए लोनिवि के अधिकारी निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से खतरा बनी चट्टानों को हटाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed