{"_id":"5c7d2726bdec227374276a12","slug":"51551705894-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी कुल्लू घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी कुल्लू घाटी
विज्ञापन
प्रसाद बनाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर भोले के देवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घाटी के आराध्य ऊंची चोटी पर विराजमान देवाधिदेव बिजली महादेव के दर्शन के लिए सोमवार का हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाए और जलाभिषेक किया।
मंदिर में सुबह से ही शिवलिंग के दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जिला के अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। समूची घाटी बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। मंदिर कमेटी की ओर इस बार बिल्व पत्र मंदिर में ही उपलब्ध करवाए गए। साथ ही कमेटी की तरफ से प्रसाद आवंटित किया गया। दिनभर भर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। शिवरात्रि के मौके पर बिजली महादेव के कपाट महज दो दिन के लिए विशेष पूजा-पाठ के लिए खोले गए। मंगलवार को फिर कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो चैत्र माह की संक्रांति पर खुलेंगे। शिवरात्रि पर्व में देव परंपरा के निर्वहन करते हुए सोमवार को नर्गिस फूलों और पाजा के पतों से बने चौंसर को शिवलिंग पर सुबह पौ फटने से पहले देवता के पुरोहित हीरा लाल ने चढ़ाया। मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने देवता के कारदार अमर नाथ ने कहा कि कुल्लू के अलावा अन्य जिले से भी श्रद्धालु बिजली महादेव में शिवलिंग के दर्शन, जलाभिषेक और बिल्व पत्र चढ़ाने के लिए पहुंचे। इस साल हजारों की संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जुआणी महादेव, थान देवता के मंदिर में भी चौंसर को पुजारियों ने चढ़ाया।
संकरी सड़क में जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
खराहल। बिजली महादेव सड़क पर अधिक वाहन के चलते श्रद्धालु जाम में फंस गए। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा कि छोटे वाहनों को थर्कु रोड से आवाजाही करने पर ट्रैफिक में फंसने वालों को थोड़ी राहत हुई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। सड़क संकरी होने के कारण और अधिक गाड़ियों के चलते जगह-जगह पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक बहाल करना पड़ा।
विज्ञापन
भुंतर में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर भुंतर, बजौरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध, बिल्व पत्र चढ़ाया। भुंतर शिव मंदिर के पुजारी भागवत प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि के दिन मंदिर में सुबह पांच बजे से शिव के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु ललिता शर्मा, आंचल, राहुल, प्रेम अशोक, राजेंद्र उप्पल, विपन सूद, पंकज शेट्टी, गंगा, सुनीता, इशिका, राम लाल, ईशान, प्रेम लाल, रोहित, रविंद्र ने शिवा चौक भुंतर में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा।