{"_id":"5c21079cbdec2256a32efd25","slug":"51545668508-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील और सिया मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील और सिया मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
सुशील और सिया को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
शमशी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भुंतर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली छात्रों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र परीक्षाओं में जमकर मेहनत करें। अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने स्कूल की मांग मानते हुए कहा कि वे एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से शमशी स्कूल में स्टेज, बाउंड्री वाल और शौचालय का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव बौद्ध तेलंगवा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में स्कूली छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें ..देश रंगीला रंगीला, ..हट जा ताऊ, शिमला नाटी पर बच्चों ने धमाल मचाया। साथ ही छात्रों ने कुल्लवी नाटी पेश कर सबका मन मोह लिया। खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोलो सांग में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए ईशा, संतोषी को, लक्ष्मी हाउस को बेस्ट हाउस, सुशील और सिया को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान जीत राम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा, टीजीटी श्यामलाल, प्रवक्ता मेहर चंद ठाकुर, एसएसबी के इंस्पेक्टर बोधराज, रामनाथ आदि मौजूद रहे।