फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पौने दो सौ बसें नहीं चलीं, रूटों पर घंटों इंतजार करते रहे लोग

पौने दो सौ बसें नहीं चलीं, रूटों पर घंटों इंतजार करते रहे लोग

Mon, 10 Sep 2018 07:12 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
पौने दो सौ बसें नहीं चलीं, रूटों पर घंटों इंतजार करते रहे लोग
प्राइवेट बस की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जिला कुल्लू में निजी बस ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से घाटी का जनजीवन ठहर सा गया है। जिला कुल्लू में सोमवार को करीब पौने दो सौ बसें सड़कों पर नहीं दौड़ी। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 300 रूट प्रभावित हुए हैं। हालांकि एचआरटीसी ने कुल्लू जिले में 36 अतिरिक्त बसें चलाने का दावा किया है।
सोमवार सुबह करीब छह बजे से निजी बसों के सड़कों पर नहीं दौड़ने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुल्लू-जाओं वाया जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली निजी बस नहीं चलने से लोगों को मुश्किल हुई। सवारियां जगह-जगह बस का इंतजार करती रही। कई सवारियां सुबह छह बजे ही बस लेने के लिए सरवरी बस अड्डा भी पहुंचे। यहां उन्हें करीब एक घंटे बाद बसों की हड़ताल होने की जानकारी मिली। निजी बसों का सबसे अधिक असर कुल्लू-भुंतर व कुल्लू-मनाली के बीच देखा गया। कुल्लू से भुंतर तक रोजाना 36 मिनी बसें आवाजाही करती हैं। सुबह छह से लेकर शाम आठ बजे तक करीब सैकड़ों बार चलती हैं। इसमें करीब एक दर्जन बसें बजौरा और औट तक भी जाती है। इस रूट पर लोगों को हर दस मिनट बाद बस मिलती है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुल्लू-मनाली रूट पर रोजाना 40 निजी बसें सेवाएं देती हैं। लेकिन इसकी एवज में निगम से कुल्लू से भुंतर 10 और कुल्लू से मनाली के बीच 15 बसों का संचालन किया। बसों की कमी के चलते लोगों को आधे घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा है। दिनभर व्यस्तम ढालपुर चौक में कई लोगों को बसों में जगह ही नहीं मिली और उन्हें निराश होकर दूसरी बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों में भारी भीड़ होने से कई महिला व बुजुर्गों को खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ा। सुबह, दोपहर व शाम के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर एक से दो बजे तक लोग ढालपुर और बस अड्डा कुल्लू में बसों का इंतजार करते देखे गए। शाम को दफ्तरों से छुट्टी होने पर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी बसों की हड़ताल का असर मनाली, सैंज, बंजार तथा आनी आदि इलाकों में भी व्यापक रूप से देखने को मिला है।
विज्ञापन


ये हैं निजी अस ऑपरेटर संघ की मांगें
निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के अध्यक्ष रजत जम्बाल, सदस्य अनवर भारती, चंदन करीर ने कहा कि डीजल के बढ़ते दामों व न्यूनतम किराया दस रुपये करने, ओवरआल किराये में 50 प्रतिशत की वृद्धि तथा ग्रीन टैक्स को वापस लेने की मांग की है। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना गया उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक-परिचालकों से लिया डबल काम
हड़ताल से एचआरटीसी में हड़कंप मच गया है। निगम ने रात्रि ड्यूटी देकर आए चालक-परिचालकों को सुबह भी बुलाया और उनकी सेवा ली गई। बस अड्डे या वर्कशॉप पर घंटों तक खड़ी बसों को कुल्लू-भुंतर व मनाली के चलाया गया।

ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed