फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुट्टी में जनमंच 3 को, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

भुट्टी में जनमंच 3 को, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

Fri, 01 Jun 2018 07:20 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
भुट्टी में जनमंच 3 को, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता
भुट्टी में जनमंच तीन को, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को दर्ज करवाएं शिकायत : डीसी
कुल्लू। लगघाटी के बाशिंदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गांव भुट्टी में तीन जून को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग, श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में जिले के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे। डीसी यूनुस ने बताया कि जनमंच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में लगघाटी की सभी पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। घाटीवासियों से जनमंच से दस दिन पहले ही शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। लोगों की ओर से अभी तक बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। डीसी ने बताया कि क्षेत्रवासी अपने-अपने पंचायत कार्यालय में शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों को तुरंत ई-समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित निपटारे के आदेश दिए गए हैं। तीन जून को जनमंच कार्यक्रम के दौरान ये अधिकारी अपने-अपने विभागों की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हर महीने के पहले रविवार को जिले के किसी एक विधानसभा क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जनमंच के दौरान उस क्षेत्र की 8-10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा और लोगों से दस दिन पहले ही शिकायतें आमंत्रित कर ली जाएंगी, जिससे जनमंच के दिन उन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके। कार्यक्रमों में कर्मचारियों के स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, अदालत में लंबित मामलों, नई स्कीमों की मांग और उद्घाटनों से संबंधित मांगें स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed