{"_id":"5b0c0ccf4f1c1ba56e8b4f6e","slug":"51527516367-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी, नहीं बांटी डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी, नहीं बांटी डाक
Updated Mon, 28 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक सेवकों की हड़ताल जारी, नहीं बांटी डाक
कुल्लू/पतलीकूहल। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक घर-घर पहुंचाने वाले ग्रामीण डाक सेवक एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं बाधित हो गई हैं। डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। कटराईं संघ के सचिव अच्छर सिंह ठाकुर ने कहा कि डाक विभाग ने मांगों को लेकर सातवें वेतन आयोग में कमलेश चंद्रा कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने 11 महीने के अंदर डाक विभाग को रिपोर्ट तैयार करके सौंप दी। लेकिन 18 महीने बीत गए, केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अगर केंद्र सरकार ने कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो इसके सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। जब तक उनकी मांगें केंद्र सरकार पूरी नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।