फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ेसीबी पलटने से एनएच पर पौने घंटा जाम

ेसीबी पलटने से एनएच पर पौने घंटा जाम

Mon, 22 Jan 2018 07:12 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
ेसीबी पलटने से एनएच पर पौने घंटा जाम
जेेसीबी पलटने से एनएच पर पौने घंटा जाम
विज्ञापन

हादसे में चालक हुआ घायल, यात्री हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जेसीबी पलट जाने से करीब पौने घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। हादसे में चालक घायल हो गया। सुबह के समय लगे इस जाम से स्कूल कॉलेज और अन्य काम से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। इस समय दिल्ली-चंडीगढ़ समेत अन्य स्थानों से वोल्वो बसें मनाली पहुंचती हैं।
मनाली से करीब दस किलोमीटर पहले 15 मील में यह हादसा हो जाने से एनएच ब्लॉक हो गया। पतलीकूहल पुलिस चौकी से पुलिस दल के पहुंचते ही सड़क बहाल करने का कार्य आरंभ हुआ। सड़क पर पलटी जेसीबी को हटाने के प्रयास नाकाम होने पर एक अन्य जेसीबी से पहाड़ी की ओर से कुछ खुदाई कर वाहन निकालने के लिए जगह बनाई गई। इस बीच सड़क के दोनोें ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम निकालने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों नेशनल हाईवे के डबल लेन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जगह-जगह पर खुदाई की जा रही है। जिससे अकसर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। डोभी की उतराई में भी कई दिनों से जाम लगना रोजाना की बात हो चली है। ओझल मोड़ का कार्य जारी रहने से तथा गहरी खुदाई करने से वाहनों के पहिये थमने लगे हैं। यहां महज एक ही पुलिस कर्मी होने से भी यातायात व्यवस्थित करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। एक छोर से यातायात नियंत्रित करते ही दूसरी ओर से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जा रही है। एएसपी एनएस नेगी से बताया कि पुलिस यातायात सुचारू बनाए रखने को कृतसंकल्प है। इसके लिए उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed