फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 वर्षो में कुल्लू में सवा चार सौ मकान हुए स्वाह

25 वर्षो में कुल्लू में सवा चार सौ मकान हुए स्वाह

Thu, 07 Dec 2017 05:53 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
25 वर्षो में कुल्लू में सवा चार सौ मकान हुए स्वाह
25 वर्षों में कुल्लू में सवा चार सौ मकान राख
विज्ञापन

कई देवी और देवताओं के मंदिर भी चढ़े अग्नि के भेंट
आग की घटनाओं को लेकर फिर भी लोग नहीं सचेत
घर के समीप घास का कोठे और शार्ट सर्किट बन रहे वजह
अमीं चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में 25 वर्षों में आग की घटनाओं में लगभग सवा चार सौ मकान जलकर राख हो चुके हैं। इसके बावजूद भी लोग घरों में घास और लकड़ी स्टोर कर रहे हैं। इतना ही घर के समीप घास के कोठों को भी लगाने से लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं। साथ ही बिजली बोर्ड की जीर्ण अवस्था में तारों को भी आग लगने का एक मुख्य कारण माना जा रहा है।
अधिकतर आग की घटनाओं में बिजली के शार्ट सर्किट ही मुख्य वजह मानी जाती है। इसके बावजूद बिजली बोर्ड इन खामियों को दुरुस्त नहीं कर पाता है। जिला कुल्लू में आग ने पिछले अढ़ाई दशक से सैकड़ों घरों को स्वाह कर दिया है। वर्ष 1992 में बंजार में पहली बड़ी आगजनी की घटना में दस मकान जल कर राख के ढेर में तबदील हो गए थे। 2005 में मणिकर्ण के शिल्हा में आग लगी। जिसने 30 घरों को स्वाह कर दिया। साल 2007 में मोहणी में भयंकर अग्निकांड में 48 मकान तथा इसके बाद सबसे बड़ी आगजनी की घटना मलाणा में 2008 हुई। जिसमें 148 घरों को स्वाह कर दिया था।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में देवता जमलू का मंदिर भी जल गया था। वर्ष 2011 में भुंतर बाजार में चार दुकानें, साल 2014 में शांघड में चार मकान, वर्ष 2015 में कोटला अग्निकांड में 81 मकान, वर्ष 2016 पंचायत गाहर के गांव गाहर में नौ मकान, बटाहर सरसई में तीन घर जबकि दो दिन पूर्व भटकराल नौ मकान आग से स्वाह हो गए। वहीं कौश नारायण, गंर्गाचार्य, जमलू ब्रहमा मंदिर, जमदग्रि, शंगचूल महादेव और बड़ा छमांहू का मंदिर भी आग की भेंट चढ़ा था। जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर लोगों को आग की घटनाओं के प्रति सचेत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed