{"_id":"5a09bde34f1c1b74698bb55d","slug":"51510587875-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुल्लवी व लाहौली नाटी ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुल्लवी व लाहौली नाटी ने लूटी वाहवाही
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्वी परिधानों में सजें लोक नृतक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। रांगड़ी स्थित डीएवी स्कूल मनाली का सालाना समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह के समापन समारोह में एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आवश्यक है।
समारोह में विद्यार्थियों व नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम पेश किए। गुड़िया कांड को लेकर बच्चों ने कार्यक्रम पेश करते हुए जागरूकता फैलाई। जिसे सभी दर्शकों ने खूब सराहा। नौनिहालों ने कांगड़ा, सिरमौर, लाहौल और कुल्लवी नाटियां डालकर दर्शकों को खूब झुमाया। बच्चों की गतिविधियों को देखकर अभिभावकों ने भी खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह राणा ने स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार में जानकारी दी और कहा कि बच्चों के मानसिक व बौद्घिक विकास के लिाए स्कूल प्रबंधन की और से हर प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। वहीं, मुख्यातिथि एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने स्कूल की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे खेलकूद के साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें और आगे बढ़ें।