{"_id":"59fb48a84f1c1baf678b8f46","slug":"51509640360-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन उप आयुक्त ने लिया चुनावी तैयारियों का लेखा-जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन उप आयुक्त ने लिया चुनावी तैयारियों का लेखा-जोखा
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
वीवीपीएटी
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्वाचन उप आयुक्त संदीप सक्सेना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक केआरवीएचएन चक्रवर्ती तथा व्यय पर्यवेक्षक रशीद अख्तर से चुनावी तैयारियों का लेखा-जोखा लिया। इस अवसर पर सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक केआरवीएचएन चक्रवर्ती ने निर्वाचन उप आयुक्त को बताया कि नौ नवंबर को होने वाले सामान्य विधानसभा चुनाव के दौरान जिला की एकमात्र सीट पर होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी चुनावी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 93 मतदान केंद्रों के लिए वीवीपैट युक्त ईवीएम को पूरी तरह मतदान के लिए तैयार कर लिया गया है। स्पीति क्षेत्र के अंतर्गत 30 मतदान केंद्रों के लिए इन ईवीएम को समय रहते भेज दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए गठित सभी टीमें अपने कार्य का बखूबी से निर्वहन कर रही हैं। जिला में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा जिला की सीमाओं पर पूर्ण चौकसी रखी जा रही है। जिला में 15 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी मतदाताओं को वोटर स्लीप उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है।
व्यय पर्यवेक्षक रशीद अख्तर ने निर्वाचन उप आयुक्त को प्रत्याशियों की ओर से अपने प्रचार-प्रसार पर किए जा रहे खर्चे का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बताया कि जिला में पेड न्यूज के तीन मामले प्राप्त हुए हैं। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी, निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी उदयपुर सुनील वर्मा, सहायक व्यय पर्यवेक्षक शरप दोरजे नेगी और तहसीलदार निर्वाचन दोरजे ठाकुर मौजूद रहे।