फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक

मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
मनाली / केलांग (कुल्लू)। चीन और पाकिस्तान की सीमा तक जाने वाले सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर राहनीनाला के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मनाली लेह मार्ग में भूस्खलन और लगातार बड़ी चट्टानें खिसकने से हादसों की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर मंगलवार शाम को लाहौल व मनाली की तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन

राहनीनाला के समीप सड़क पर भारी मलबा गिरा हुआ है। सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ही आवाजाही रोक दी गई है। जबकि बीआरओ की टीम सड़क को बहाल करने में जुटी है। जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया जा रहा है, लेकिन सड़क से मलबा हटाते ही बार-बार चट्टानें भीमकाय चट्टानें गिरने से बीआरओ के काम को मुश्किल बना रहा है। वहीं पिछले दो दिनों से रोहतांग सहित जिला में बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में बीआरओ को भी मनाली लेह मार्ग बहाल करने में परेशानी सामने आ रही है। बीआरओ की ओर से मार्ग बंद होने की अधिकारिक सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अलर्ट हो गया है। वहीं तांदी संगम में भी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही रूक गई है।
विज्ञापन

मनाली डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि बीआरओ के इंजीनियरों ने बार-बार गिर रही चट्टानों के चलते यातायात बहाल रखने की सूरत में हादसे की आशंका जाहिर की है। लिहाजा इस रिपोर्ट के बाद शाम के बाद मनाली और लाहौल दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एसडीएम मनाली हेमराज बेरवा का कहना है कि भूस्खलन से मनाली लेह मार्ग में हादसों की आशंका बनी है। लिहाजा यातायात रोका गया है। वहीं, बीआरओ के कमांडर एके अवस्थी का कहना है कि बीआरओ सड़क बहाल रखने का पूरा प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed