{"_id":"6162ec428ebc3e626b5969e1","slug":"4500-students-of-8th-class-will-come-to-school-from-today-kullu-news-sml3867411160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूल आएंगे 8वीं के 4500 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूल आएंगे 8वीं के 4500 विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में आठवीं से 12वीं तक करीब 28 हजार विद्यार्थी सोमवार से स्कूल आएंगे। इससे पहले नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को तीन-तीन दिन स्कूल बुलाया जा रहा था। अब नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अलावा आठवीं के बच्चे भी रोजाना नियमित कक्षाएं लगाने स्कूल आएंगे। विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए माइक्रो प्लान तैयार कर रखा है। प्लान के तहत ही जिले के 152 स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएंगी। कक्षाएं लगने से पूर्व और बाद में रोजाना हर एक कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 13.5 लाख का बजट सैनिटाइजेशन पर शिक्षा विभाग खर्च कर रहा है।
बता दें कि जिले के 96 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और 56 उच्च विद्यालयों में आठवीं से लेकर 12वीं तक करीब 28 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सोमवार से आठवीं कक्षा के करीब 4500 विद्यार्थी भी नियमित कक्षाएं लगाने स्कूल आएंगे। जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल परिसर और कमरों को अच्छे से सैनिटाइज किया जाएगा। बच्चों की स्कूल पहुंचने पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को 50 फीसदी क्षमता के साथ कमरे में बैठाया जाएगा। उधर, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी चांद किशोर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक सैनिटाजेशन की उचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखेंगे। कहा कि इसके लिए हर स्कूल को बजट वितरित कर दिया गया है।
--