फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आतंकी हमले से खौल उठा पूर्व सैनिकों का खून

आतंकी हमले से खौल उठा पूर्व सैनिकों का खून

Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले से खौल उठा पूर्व सैनिकों का खून
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की देश के साथ जिला कुल्लू जिला में भी चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है। पुलवामा स्थित आवंतिपुरा में हुए हमले को लेकर पूर्व सैनिकों का खून खौल उठा है। ऐसे में पाकिस्तान में घुसकर इसका बदला लेने की बात कर रहे है। हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर जहां हर किसी ने गर्व महसूस किया है, किसी ने शहीदों के लिए शांति सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान तथा उनके द्वारा पाले गए आतंकवादियों को लेकर लोगों में भारी घुसा है। इसको लेकर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर कर रोष जता रहे हैं। आतंकियों की इस कायराना हरकत पर अमर उजाला ने पूर्व सैनिकों की राय जानी है।


सेना को दें पूरी छूट
जिला कुल्लू के ऊपरी फनौटी निवासी सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन पीएस कटोच ने कहा कि इस तरह के हमलों से निपटने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। केंद्र सरकार को शहीद हुए जवानों का बदला लेना चाहिए। इसके लिए सेना को पूरी छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन


बदला ले सरकार
मौहल निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बालक राम शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों की इस
कायराना हरकत से उनका भी खून खौल उठा है। सरकार को इसका बदला लेना चाहिए और पाकिस्तान में घुसकर उनकी सेना और आतंकियों को जवाब देना चाहिए।

गंभीर कदम उठाए सरकार
सेवानिवृत्त सैनिक टिकम ठाकुर कहते है कि भारत को आतंक के खिलाफ सख्ती से निपटना होगा। आतंक को कैसे खत्म करना है, इसके लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। पुलवामा में हुए हमले का करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के अंदर खत्म हो आतंक
खराहल निवासी सेवानिवृत्त हवलदार राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि पूरे आतंक की जड़ पाकिस्तान ही है। इसके अलावा कश्मीर के अंदर भी कुछ लोग हैं, जो पाकिस्तान के इशारे पर आतंक को फैलाने का काम कर रहे हैं। सरकार को पहले देश के अंदर आतंक को खत्म करना होगा।

पाकिस्तान पर हो हमला
करशाला गांव के सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश ठाकुर ने कहा कि आतंकी हमले में कब तक सेना और अर्धसैनिक के जवान शहीद होते रहेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के बदले पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए। पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे।


पत्थरबाजों को गोली से उड़ाएं
पूर्व सैनिक हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि आतंक को खत्म करना अब जरूरी हो गया है। इसके लिए कश्मीर में पैदा होने वाले आतंक के साथ यहां के पत्थरबाजों को भी गोली से उड़ा देना चाहिए। आतंक के खात्मे के लिए सरकार को ऐसा आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed