फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अस्पताल में लगेंगे 100 अतिरिक्त फोल्डिंग बेड

अस्पताल में लगेंगे 100 अतिरिक्त फोल्डिंग बेड

Mon, 26 Nov 2018 07:11 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में लगेंगे 100 अतिरिक्त फोल्डिंग बेड
कुल्लू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू व सीमांत जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब अस्पताल में मरीज अधिक होने की सूरत में उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
300 बिस्तर वाले क्षेत्रीय अस्पताल में 100 अतिरिक्त फोल्डिंग बिस्तर लगाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल में मरीज कम होने पर इन्हें हटा दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों की राय ली जा रही हैं। डॉक्टरों ने अस्पताल प्रबंधन की इस मुहिम में हामी भर दी तो जल्द ही मरीजों को यह सुविधा देगा। अस्पताल में कई बार मरीजों की संख्या बढ़ जाने पर अस्पताल की गैलरी में अतिरिक्त बेड लगाने पड़ते हैं। अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने से मरीजों को मजबूरी में मेडिकल स्टोर से बिस्तर लाने पड़ते हैं। उपचाराधीन किसी अन्य मरीज को छुट्टी होने पर अतिरिक्त बेड वाले मरीज को अस्पताल से बिस्तर मुहैया किया जाता है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की मुहिम अगर कामयाब होती है तो मरीजों को बाहर से बेड लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 700 लोग उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में बिस्तरों की संख्या महज 300 है।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने पर लगाएंगे फोल्डिंग बेड : सुशील
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 100 अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। इसके लिए डॉक्टरों से भी राय ली जा रही है, जिससे उन्हें मरीजों का उपचार करने में किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि फोल्डिंग बेड को मरीजों की संख्या बढ़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed