फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बैराज से पानी छोड़ जाने की सूचना पर ग्रामीणों को किया सतर्क

बैराज से पानी छोड़ जाने की सूचना पर ग्रामीणों को किया सतर्क

Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बैराज से पानी छोड़ जाने की सूचना पर ग्रामीणों को किया सतर्क
स्वार। उत्तराखंड के रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने कोसी नदी बांध से सटे गावों में पहुंच कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। वहीं एसडीएम ने बाढ़ संभावित गांव पसियापुा पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी कि उत्तराखंड के रामनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ,तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा राजस्व टीम को साथ लेकर कोसी नदी बांध से सटे गांव फाजलपुर, धनोरी, बंदरपुरा, मधुपुरी, मुंशीगंज, मझरा एवज, धनपुर शाहदरा, जालफ नगला पहुंचे और ग्रामीणों को कोसी नदी में पानी छोड़े जाने की सूचना से अवगत कराते हुए किसी अनहोनी के चलते रात्रि के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। सूचना जैसे ही पूर्व में बाढ़ का दंश झेल चुके नगरवासियों को लगी उनमें भी हड़कंप मच गया। वह भी अपना सामान सुरक्षित करने लगे। बुधवार को कोसी नदी में छोड़ा गया पानी बिना नुकसान पहुंचाए पास हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव पसियापुरा, चांदपुर पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कोसी नदी में आए पानी से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। संभवत: और पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed