फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार जून से होगा समर नेशनल थिएटर फेस्टीवल

चार जून से होगा समर नेशनल थिएटर फेस्टीवल

Sun, 27 May 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
चार जून से होगा समर नेशनल थिएटर फेस्टीवल
समर नेशनल थियेटर फेस्टिवल चार जून से
विज्ञापन

कलाकेंद्र में देशभर के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू और भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में चार से 12 जून तक कलाकेंद्र में दूसरे समर नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिन तक विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट नाटकों का मंचन रोजाना शाम साढ़े सात बजे से होगा। पहले दिन चार जून को रंगप्रिया सोलन के बसंत देव की ओर से लिखित तथा हितेश भार्गव द्वारा निर्देशित नाटक सुदामा के चावल से नाट्योत्सव का आगाज होगा। जबकि, पांच जून को एक्टिव मोनाल कुल्लू के बाल कलाकारों की ओर से केहर सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित तथा डॉ शंकर की ओर से लिखित नाटक राक्षस का मंचन किया जाएगा। छह जून को ताबीर थियेटर ग्रुप दिल्ली का गिरीयर कर्नाड द्वारा लिखित तथा शेखर मीणा द्वारा निर्देशित नाटक बलि, सात जून को एकलव्य देहरादून का राजेश कुमार द्वारा लिखित और अखिलेश नारायण के निर्देशन में नाटक मेरा राजहंस, आठ जून को नाटक वाला, नौ जून को भगवान का पूत, दस को अग्निपथ, 11 को नयन भरी तलैइया नाटक का मंचन होगा। नाट्योत्सव का समापन 12 जून को थियेटर फॉर थियेटर चंडीगढ़ के जयवंत दलवी की ओर से लिखित तथा सुदेश शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक संध्या छाया से होगा। संस्था के अध्यक्ष एवं नाट्योत्सव निर्देशक केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि संस्था के सदस्य इस नाट्योत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed