{"_id":"5b0ac78b4f1c1bb06e8b4d6b","slug":"41527433099-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संदेश देंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संदेश देंगे मुख्यमंत्री
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंसिंग से संदेश देंगे मुख्यमंत्री
कुल्लू। जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ढालपुर के रथ मैदान में योग एवं फिटनेस शिविर लगाया जाएगा। सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में प्रतिभागियों को प्रदेश के मुुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस दौरान लोग मुख्यमंत्री को देख सकेंगे और मुख्यमंत्री भी कुल्लू में हो रहे इस कार्यक्रम से जुड़े रहेेंगे। हम फिट तो इंडिया फिट कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में कुल्लूवासी भी भाग लेंगे और फिजिकल फिटनेस का संदेश देंगे। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। यह हमें शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। आम लोगों को फिजिकल फिटनेस का संदेश देने और उन्हें योग और व्यायाम के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने यह शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। डीसी ने योग और फिटनेस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।