{"_id":"5ac8c8c54f1c1bf5618b60a8","slug":"41523108037-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों में नए दामों में बेचा जा रहा पुराना स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों में नए दामों में बेचा जा रहा पुराना स्टॉक
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेकों में नए दामों में
बेचा जा रहा पुराना स्टॉक
शराब के दामों की रेट लिस्ट नहीं हुई फाइनल
एक सप्ताह के बाद भी ठेकों से रेट लिस्ट गायब
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शराब ठेकों के 37 यूनिटों का वर्ष 2017-18 के लिए लाटरी सिस्टम से आवंटन किया गया है। 31 मार्च के बाद एक सप्ताह के बावजूद शराब के ठेकों से नए दामों की लिस्ट गायब है। ऐसे में ग्राहकों को शराब का पुराना स्टॉक नए दामों में बेचा जा रहा है। जिसको लेकर ग्राहकों में खासी नाराजगी है।
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के ठेकों की नीलामी के लिए विभाग ने यूनिट बनाकर लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया था। शराब के 37 यूनिट बिक जाने के बावजूद 13 यूनिट अभी भी ऐसी हैं जिनका अभी तक आवंटन किया जाना है। शराब ठेकों के आवंटन के बाद आबकारी व कराधान विभाग ने शराब के जो नए रेट तय किए हैं उसको लेकर ग्राहकों में संशय बना हुआ है। 31 मार्च बीत जाने के बावजूद भी कुछ शराब ठेकों में ग्राहकों को पुराना स्टॉक थमाया जा रहा है।
शहरवासी अमित सेन, राजकुमार, बॉबी और जगदीश कुमार ने कहा कि 31 मार्च के बाद एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इसके बावजूद शराब ठेकों में नए दामों की लिस्ट अपडेट नहीं हुई है। शराब के नए रेट क्या हैं इसकी ग्राहकों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। शराब के पुराने स्टॉक को ग्राहकों को नए दामों में बेचा जा रहा है। आबकारी विभाग शराब ठेका संचालकों को आदेश दें कि सभी शराब ठेकों में रेट लिस्ट को लगाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों का लाइसेंस निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में आबकारी व कराधान विभाग के कुल्लू और लाहौल-स्पीति के सहायक आयुक्त नरेंद्र सेन ने कहा कि शराब के दामों की नई रेट लिस्ट फाइनल है। शराब ठेका संचालकों को रेट लिस्ट को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।