{"_id":"5ac226274f1c1bdc618b510f","slug":"41522673191-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों
ने ली स्वच्छता की शपथ
वर्ष में 100 घंटे श्रमदान करके देंगे स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने वर्ष में कम से कम 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो-दो घंटे श्रमदान करके अपने कार्य स्थल व इसके आसपास और गली-मोहल्ले को साफ करने का संकल्प लिया।
उन्होंने 100 अन्य व्यक्तियों को भी वर्ष में 100 घंटे श्रमदान के लिए प्रेरित करने का प्रण भी लिया। डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल परिसर की सफाई करेंगे। इसके अलावा सामुदायिक आधारित कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। लोगों को खुले में शौच न करने, पेयजल स्रोतों को साफ रखने, ठोस व तरल कचरे के सही निपटाने, कीट-पतंगों व जलजनित रोगों से बचाव और व्यक्तिगत स्वच्छता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आम लोगों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पौष्टिकता समितियों के सदस्यों के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों और प्रावधानों से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, डॉ. एमएल बंधु, डॉ. आरसी गुलेरिया, डॉ. अवलीशा, देवेंद्र गौड़, सवित्र चंद्र और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।