{"_id":"5a58e6954f1c1b63428b46e4","slug":"41515775637-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोल में 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चलेगा डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसोल में 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चलेगा डोजर
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसोल में 29 व्यवसायिक
प्रतिष्ठानों पर चलेगा डोजर
वन विभाग ने क्षेत्र के 61 लोगों को थमाए नोटिस
हाईकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, 22 मार्च को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विदेशियों की प्रसिद्ध सैरगाह कसोल के 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर वन विभाग का डोजर चलेगा। इसके लिए वन विभाग ने कसोल के 61 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कार्रवाई की जद में करीब आधा दर्जन रिहायशी मकान भी शामिल हैं। जांच में 29 व्यवसायिक प्रतिष्ठान पाए गए हैं। इसमें होटल, रेस्तरां, होम स्टे, दुकानें और ढाबे शामिल हैं।
इसके अलावा आंशिक रूप से रिहायशी मकानों, रास्ते और बगीचों आदि का आंशिक रूप से अतिक्रमण पाया गया है। उधर, कसोल में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश कर दिया है। जिसकी सुनवाई अब 22 मार्च को होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई के लिए एसडीएम कुल्लू ने एक टॉस्क फोर्स का गठन किया और कसोल में दो चरणों में निशानदेही की गई। निशानदेही के बाद वन विभाग ने 61 लोगों को नोटिस देकर जल्द ही खाली करने को कहा गया है। सरकारी और वन भूमि पर पाए गए होटलों, रेस्तरां, दुकानों, ढाबा और होमस्टे पर वन विभाग डोजर चलाने की तैयारी में हैं। इसको लेकर सभी प्रक्रिया को पूरा कर दिया है और आगामी कार्रवाई के लिए आदेश का इंतजार है।
इस संबंध में एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि निशानदेही की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी है। मामले की आगामी सुनवाई 22 मार्च को होगी। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि कोर्ट का जो भी आगामी आदेश होगा उसकी अनुपालना की जाएगी।